HC-SR04 अल्ट्रासोनिक सेंसर और उसकी वर्किंग

0
317

अब हम एक ultrasonic sensor के बारे में पढेंगे जो ज़्यादातर projects में उपयोग होता है. जी हाँ हम आज काफी पोपुलर HC-SR04 ultrasonic sensor के बारे में जानते हैं जो कि Arduino में काफी इस्तेमाल होता है.

HC-SR04 Ultrasonic Sensor क्या है ?

HC -SR 04  एक type का ultrasonic sensor है जो object की sensor से distance, sonar का इस्तेमाल कर बताता है। यह sensor non-contact detection की बहुत अच्छी range, high accuracy और  stable readings के साथ  देता है। इसमें भी दो modules होते हैं- ultrasonic transmitter और  receiver. यह sensor बहुत सारी   applications में उपयोग होता है जैसे direction और  speed की measurement, burglar alarms, medical, sonar, humidifiers, wireless charging, non-destructive testing और  ultrasonography. इस sensor की range 2 cms से 400 cms तक होती है।

HC-SR04 Ultrasonic Sensor

HC-SR04 Ultrasonic Sensor का Pin Configuration:

यह sensor में चार पिन होते हैं और उसकी pin configuration नीचे दी गई है :

  • Pin1 (Vcc): यह पिन sensor को +5V power supplyदेता है।
  • Pin2 (Trigger): यह एक input पिन है जो ultrasonic waves को transmit करके measurement initialize करता है और इस पिन को 10 micro seconds के लिए high करता है।
  • Pin3(Echo): यह एक output pin है जो एक specific time period  के लिए high रहता है और ये उतने time duration के लिए equivalent रहता  जितना वक़्त wave sensor के पास वापस जाने  है।
  • Pin4 (Ground): यह एक ground पिन है जो system को GND से connect करता है।

HC-SR04 sensor के Features:

HC -SR 04 sensor के features नीचे दिए गए हैं:

  • इस sensor को power supply +5V DC है।
  • Dimension  45mm x 20mm x 15mm है।
  • Quiescent current इस sensor का  <2mA है।
  • Trigger का input pulse width 10uS है। 
  • Operating current 15mA है।
  • Measuring angle 30 degrees है।
  • Distance range  2cm to 800 cmहै।
  • Resolution  0.3 cm है।
  • Effectual Angle <15° है।
  • Operating frequency range 40Hz है।
  • Accuracy 3mm है।

HC-SR04 Ultrasonic Sensor की  Working:

HC-SR04 Ultrasonic sensor में  4 pins- Vcc pin, Trigger pin, Echo pin, & Ground pin होते हैं।  यह sensor target और  sensor के बीच में accurate distance measure करता है। यह sensor अधिकतर sound waves पर काम करता है।

जब इस module को power supply दिया जाता है तो यह sound waves generate करता है जो object को जाकर hit करता है। यह wave object को strike कर वापस आते हैं और receiver module उसे collect करता है। 

HC-SR04 Working:

यहाँ distance और time दोनों ही एक दूसरे से directly proportional होते हैं क्युकि अगर wave को receive करने में ज़्यादा time लगता है तो distance भी high होता है। अगर trigger पिन 10 µs के लिए high होता है तो ultrasonic waves generate होते हैं जो sound speed के साथ travel करता है। तो यह sonic burst की 8 cycles create होती है और जो Echo pin पर gather होती है। अगर यह ultrasonic sensor arduino के साथ interface किया जाता है तो नीचे दिए गए formula से distance calculate किया जाता है।

S = (V x t)/2

“t ” total time
“s “ distance
“V “ velocity of sound wave

उम्मीद है  आप सभी को यह article पसंद आया होगा और ultrasonic sensor के बारे में काफ़ी जानकारी मिली होगी।  इसी तरह हमारे website से जुड़े रहिये और technology के बारे में ज्ञान अर्जित करते रहिए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here